SSB 42 वीं वाहिनी कमांडेंट प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सीमा चौकी कोदिया में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के सन्देश को जनजन तक पहुंचाने के लिए हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम। चौकी प्रभारी सुकुमार देव वर्मा ने बालिकाओं को सशक्तिकरण, सकारात्मक माहौल तैयार करने के लिए किया जागरूक। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतिभागी बालिकाओं में साक्षी पाठक, दीपाली पाठक, प्रमिला विश्वकर्मा, रोली वर्मा, आफरीन, सौम्या, रेनू, ममता, पूजा, संजना, शिल्पा मौर्या तथा दीपा वर्मा को सहायक कमांडेंट ने दिया पुरुष्कार। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, गांव की तमाम बालिकाएं व SSB के जवान रहे मौजूद।